फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से नहीं मिला ठेका कर्मियों को वेतन, भुखमरी की कगार पर 200 परिवार

विज्ञापन
सोनीपत रोड पर एकत्रित नाराज ठेका कर्मी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों को समय पर वेतन मिल रहा है और चतुर्थ श्रेणी के करीब 200 ठेका कर्मियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। मंगलवार को सोनीपत रोड पर एकत्रित कर्मियों ने कहा अब अफसरों के आश्वासनों पर भरोसा नहीं रहा। हमारे परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। दुकानदारों ने उधार राशन देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने एलान किया कि बुधवार को अधिशासी अभियंता का घेराव करेंगे। यदि इसके बाद भी वेतन नहीं मिला तो कामकाज बंद कर देंगे जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग में की-मैन, पंप ऑपरेटर, बेलदार आदि की सुचारु पेयजल आपूर्ति में अहम भूमिका होती है। इन पदों पर करीब 200 कर्मी कार्यरत हैं। इनको 9333 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता हैं। सोनीपत रोड पर एकत्रित कर्मियों ने आरोप लगाया कि अफसरों को हर माह समय से वेतन मिलता है जिसकी वजह से उनको हमारा वेतन दिलवाने में कोई रुचि नहीं है। यही वजह है कि अक्तूबर 2021 से जून 2022 तक वेतन नहीं मिला है। आरोप है जूनियर इंजीनियर से लेकर अधीक्षण अभियंता तक कई बार वेतन दिलवाने की झूठे आश्वासन दे चुके हैं। अफसर आठ माह से तारीख पर तारीख दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि दुकानदारों ने उधारी में राशन देना बंद कर दिया है। ऐसे में परिवार के सामने पेट भरने का गंभीर संकट पैदा हो गया है। एकत्रित लोगों ने फैसला लेते हुए स्पष्ट कहा कि बुधवार को अधिशासी अभियंता फूल सिंह का कार्यालय में घेराव करेंगे। यदि वेतन नहीं मिलेगा तो तुरंत कामकाज बंद कर देंगे जिससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप हो जाएगी। जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कामकाज बंद रहेगा।
आरोप, पीएफ के भी बारे में कोई जानकारी नहीं
गुस्साए कर्मियों ने बताया कि उन्हें हर बार पीएफ कटने के बारे में बताया जाता है। लेकिन पीएफ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। न पीएफ खाता संख्या बताया गया है और न कितना अनुदान जमा हो रहा है, यह बताया है। उन्होंने कहा कि पीएफ के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

वर्जन -
मुख्यालय से बजट नहीं मिला था, जिसकी वजह से वेतन नहीं मिला है। जल्द ही तीन माह का वेतन दिलवाया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे आठ माह के वेतन का भुगतान करवा देंगे।
विज्ञापन

- फूल सिंह, अधिशासी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें