फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन गोलीकांड : तनिष्का को पीजीआई से गुरुग्राम निजी अस्पताल में ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन तनिष्का के शरीर से पीजीआई में डॉक्टर आठ दिन बाद भी पूरी गोलियां नहीं निकाल सके। बेहतर उपचार के लिए परिजन बुधवार शाम को सात बजकर 10 मिनट पर घायल बेटी को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले गए। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल व उसके साथी अजय उर्फ आलू को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई देसी रिवॉल्वर, गाड़ी व बाइक बरामद हो चुकी हैं। केस में तीन नाबालिग के अलावा मुख्य आरोपी साहिल व उसके साथी अजय उर्फ आलू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सहयोग की उम्मीद में उठाया कदम : निर्मला
घायल तनिष्का की ताई निर्मला ने बताया कि पीजीआई में एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया। बेटी की हालत में न तो सुधार हो रहा है और न सभी गोलियां निकाली जा सकीं। कई लोगों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जिसके चलते वे बेटी को बेहतर उपचार के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल में लेकर जा रहे हैं।
यह था मामला
भाली निवासी मोहन ने बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी शादी सांपला निवासी 19 वर्षीय तनिष्का से एक दिसंबर को हुई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे पत्नी के साथ गांव पहुंचा तो घर से पहले मंदिर के सामने एक गाड़ी ने ओवरटेक करके रुकवा लिया। गाड़ी से उतरे दो युवकों ने दुल्हन तनिष्का को गोली मार दी थी। तभी से तनिष्का पीजीआई में दाखिल थी। वहीं, पुलिस ने मामले में सांपला के युवक साहिल व अजय को गिरफ्तार किया था। साथ ही तीन नाबालिग केस में काबू किए गए थे। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल तनिष्का पर शादी का दबाव डाल रहा था। दूसरे केस में जमानत पर आरोपी बाहर आया तो उसे पता चला कि तनिष्का दूसरी जगह शादी कर रही है। इसके चलते तनिष्का को गोलियां मार दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें