फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरनावठी में छात्र पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने रोहतक से घर लौट रहे गरनावठी निवासी छात्र साहिल पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गांव के ही युवक दिनेश उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश ने दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को सूचना मिली कि गरनावठी निवासी साहिल को गोली लगने के कारण पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल छात्र के बयान दर्ज किए। साहिल ने दिए बयान में बताया कि एक साल पहले वह अपने दोस्त अमित की बरात में गया था। बरात में गांव के युवक दीपू व निशांत से कहासुनी हो गई थी। पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों में आपस में सुलह हो गई थी। 16 फरवरी को साहिल रोहतक स्थित निजी कोचिंग सेंटर से लौट रहा था। रास्ते में मोड़ पर पहुंचा तो वहां पर दीपू व निशांत ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद दीपू व निशांत ने एक-एक गोली साहिल के पैर में मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। अब दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें