फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़वाली में घर के बाहर पत्र रखकर मांगी 90 हजार रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खिड़वाली गांव में किसान के घर के बाहर पत्र रखकर 90 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर बैंक में नौकरी करने वाले भतीजे को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी बदन सिंह ने दी शिकायत में बताया है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह अविवाहित है, जबकि उसका भाई वेद शादीशुदा है। वेद का बेटा एक बैंक में नौकरी करता है। 26 अगस्त की रात घर के बाहर दरवाजे के पास कोई एक सफेद रंग का लिफाफा रखकर चला गया। सुबह उठकर देखा तो लिफाफे के ऊपर दोनों भाइयों के नाम लिखे थे। अंदर एक पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि खिड़वाली से ब्राह्मणवास रोड पर पुल के पास ईंट के नीचे 27 अगस्त को रात 7 बजकर 40 मिनट पर 90 हजार रुपये रख आना। पैसे न रखने पर भतीजे को जान से मारने की धमकी दी। पत्र पढ़कर परिजनों ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। अब सदर थाने में केस दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें