फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के घर से लौट रही महिला को लिफ्ट देकर छीना पर्स

विज्ञापन
स्नैचिंग के बाद मौके पर मौजूद आर्य नगर की संतोष अपने पुत्र के साथ। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। आर्य नगर में पूर्व मंत्री के घर से लौट रही एक महिला को स्कूटी सवार युवक ने लिफ्ट देकर उससे पर्स छीन लिया। पीड़ित महिला ने आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसकी मां फैक्टरी में काम करती हैं। वह कुछ काम के सिलसिले में पूर्व मंत्री से मिलने गई थीं। वह शाम को करीब पौने 6 बजे पैदल ही घर आ रही थीं, लेकिन रास्ते में गली भूल गईं। वह दो लड़कियों से रास्ता पूछ रहीं थीं इसी बीच वहां एक स्कूटी सवार युवक आ गया। उसने मां को घर तक छोड़ने की बात कही। महिला ने उस पर विश्वास कर लिया। घर के नजदीक जब स्कूटी से उतारा तो युवक 10 रुपये मांगने लगा। महिला पर्स खोल कर पैसे दे ही रही थी, तभी युवक झपटा मारकर पर्स छीनकर ले गया। पीड़िता ने मामले की सूचना आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एक स्थान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच की। इसमें स्कूटी सवार दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका नंबर सही नहीं नजर आ रहा है।
एफआईआर में बाइक सवार लिखवाया
पुलिस के मुताबिक महिला संतोष देवी ने दी शिकायत में बताया कि आर्य नगर में गली नंबर 9 से घर जा रही थीं। जब वह नुक्कड़ पर पहुंचीं तभी पीछे से एक बाइक सवार आया और पर्स छीनकर ले गया। पर्स में 4800 रुपये की नकदी थी। आर्य नगर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने जो शिकायत दी है, उसी के आधार पर झपटमारी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बेटा बोला, मां ने गलती से लिखवा दी बाइक
महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां का पर्स स्कूूटी सवार ने झपटा है। सीसीटीवी में भी स्कूटी सवार साफ नजर आ रहा है। मां ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। इस कारण गलती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें