फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर लिया 70 लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुभाष नगर की एक महिला डॉक्टर के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर पहले सेक्टर एक स्थित बैंक में खाता खुलवाया गया, इसके बाद अलग-अलग बैंक से 70 लाख रुपये का लोन लिया गया है। महिला जब आयकर रिटर्न भर रही थी, तब उसे पूरे मामले का पता चला। महिला डॉक्टर ने अर्बन एस्टेट थाने में फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी डॉक्टर पूर्णिमा अरोड़ा ने दी शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर को वह आयकर रिटर्न भर रही थी। तभी पता चला कि उसके नाम से सेक्टर एक स्थित बैंक में अकाउंट खुला हुआ है। वह बैंक में पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि उसके आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर सेक्टर एक स्थित बैंक में पहले खाता खुलवाया गया। इसके बाद उसके ऊपर लोन लिया गया है। इतना ही नहीं, उसके नाम से कई बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से भी लोन लिया गया है। करीब 65 से 70 लाख के लोन को उसके पैन नंबर से जोड़ा गया है। जबकि उसने कोई न तो बैंक खाता खुलवाया और न किसी तरह का लोन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें