फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पिस्तौल दिखाकर लूटे थे जीजा-साले से 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा में पांच दिन पहले धर्मकांटे पर जीजा-साले को नकली पिस्तौल दिखाकर 45 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने लूट के आरोप में जींद जिले के गांव पोली निवासी राहुल व सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खां ने बताया कि यूपी स्थित बस्ती जिले के गांव गोविंदपुर निवासी अमित ने शिकायत दी थी कि वह अपने जीजा अजय के साथ लाखनमाजरा स्थित धर्मकांटे पर नौकरी करता है। पांच जनवरी की रात को करीब साढ़े 10 बजे धर्मकांटे के अंदर कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक एक युवक अंदर आया और उसके जीजा के पेट पर पिस्तौल की तरह दिखने वाले हथियार अड़ा दिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर कमरे में रखे 40 हजार रुपये व उससे 5 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही बाहर बाइक लेकर खड़े अपने दोस्त के साथ बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए पोली गांव निवासी राहुल व सुमित को काबू किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने नकली पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें