स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की चीका शाखा से एक व्यापारी से लूटे गए पांच लाख
रुपयों को बरामद कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
चोरी की वारदात को
अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बुधवार
को गुहला में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा से एक मिलर की एक युवक पांच
लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गया था।
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज
कर जांच शुरू कर दी थी। इसमें पुलिस द्वारा कई जगह छापेमारी की जा रही थी।
इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया।
थाना
प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वालों तक
पहुंचे के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों ने अहम भूमिका अदा की, लेकिन
सीसीटीवी की फुटेज में आरोपियों की तस्वीर साफ न होने के कारण काफी दिक्कत
पेश आई। बावजूद इसके पुलिस सीसीटीवी कैमरों के सहारे ही चोरों तक पहुंच
सकी। थाना प्रभारी ने बताया लूट की घटना में चीका गांव के राजा सिंह को
गिरफ्तार कर उससे पांच लाख रुपये की बरामदगी कर ली है। आरोपी पहले कहता रहा
कि उन्हें तो पैसों से भरा बैग रास्ते में पड़ा मिला था।
जिसको उठाकर वह
अपने घर ले गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज कुछ और ही बता रही थी। फुटेज के
अनुसार आरोपी घटना के समय बैंक में मौजूद था। इसके आधार पर पुलिस ने शक के
चलते उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की रकम होने की
बात कबूल ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में तो कैद हो गई थी, आरोपियों
की कैमरों में कैद तस्वीर साफ न होने से आरोपी पहचान में नहीं आ रहे थे।
थाना प्र्रभारी कश्मीर सिंह ने दावा किया है कि इस घटना को अंजाम देने वाले
मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।