हरियाणा में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कुछ बदमाश नारनौल निवासी कृष्ण कुमार को चाकुओं से गोद कर साढ़े सत्रह हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक युवक रेलवे स्टेशन पर गया था। तभी वहां तीन-चार युवक आए और उससे पैसे छीनने लगे। युवक ने विरोध किया तो एक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
उन्होंने उससे 17 हजार 500 रुपये छीने और फरार हो गए। युवक किसी तरह स्थानीय ट्रामा सेंटर पहुंचा। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि उनके पास अब तक इस मामले की कोई सूचना नहीं है।