फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखा दो लोगों का नाम, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 11 Nov 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रोहित आईटीआई करने के बाद पिछले 8 महीने से धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। हर दिन की तरह वह कंपनी में ड्यूटी पर आया था। इसी दौरान कंपनी के पास उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे नजदीकी कस्बे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में निजी कंपनी में कार्यरत 22 वर्षीय एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें दो लोगों का नाम लिखा हुआ है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोड़दा निवासी रोहित (22) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने उससे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव के जरिए 7.5 लाख रुपये जमा कराए थे। आरोपी उस पर और पैसे जमा करने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने अपने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है। फिलहाल सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी कार्यरत था रोहित
रोहित आईटीआई करने के बाद पिछले 8 महीने से धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। हर दिन की तरह वह कंपनी में ड्यूटी पर आया था। इसी दौरान कंपनी के पास उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे नजदीकी कस्बे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मौत के लिए अमित उर्फ मिंटा और सतीश को जिम्मेदार ठहराया गया है। दोनों गांव खातोदड़ा के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें