फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानियों और वीर सैनिकों की शहादत के ऋणी हैं हम : धनखड़

विज्ञापन
शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा प्रदेशा? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हम ऋणी हैं उन वीरों के जिन्होंने आजादी के आंदोलन और आजादी की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के साल में हर वीर को याद करना हमारा कर्तव्य है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने रेवाड़ी स्थित रेजांग ला शौर्य शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिकों की शहादत को नमन करने उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत-चीन युद्घ (1962) के दौरान मां भारती रक्षा करते हुए अहिरवाल क्षेत्र के 114 जवानों ने अपने अदम्य साहस और सर्वोत्तम बलिदान की बदौलत सैन्य इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने श्रद्घाजंलि सभा में मौजूद वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में शहीदों के इच्छुक परिजनों शहीद स्मारकों की निशुल्क यात्रा करवाएगी। वहीं प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हमारे अहीरवाला के 114 वीर सैनिकों ने जो अद्भुत पराक्रम दिखाया कोसली से भाजपा विधायक लक्षमण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने रेजांग ला के अमर शहीदों को नमन किया।
टांकड़ी गांव में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सहकारिता मंत्री :
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल गांव टाकड़ी में महंत गरीबदास साधा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने महंत गरीबदास गद्दी पर नमन किया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत कमल सागर व संत गरीबदास फाउंडेशन छुड़ानी धाम एवं प्रदेश प्रमुख डेरा समन्वय विभाग भाजपा हरियाणा आनंद सागर ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें