फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी उप महाप्रबंधक पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी गाड़ी और मोबाइल लेकर फरार है। पुलिस को तमाम कोशिशों के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

मूल रूप से गुरुग्राम के गांव बोहड़ा कलां निवासी सतबीर सिंह बीएसएनल से करीब चार साल पहले उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था और वर्तमान में पत्नी राजबाला और बच्चों के साथ धारूहेड़ा के सेक्टर-छह में रहता था।
बुधवार को बेटी प्रतिभा ने अपनी मां राजबाला के पास फोन किया था। राजबाला द्वारा फोन नहीं उठाने पर प्रतिभा ने बास रोड निवासी अपने मामा नरेश को सूचना दी थी। नरेश अपने बेटे रोबिन सेक्टर-छह स्थित घर में पहुंचे तो राजबाला का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला था। सतबीर की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, राजबाला उसकी दूसरी पत्नी थी। नरेश का आरोप है कि परिवार के सदस्य प्रापर्टी को लेकर राजबाला के साथ आए दिन झगड़ा कर रहे थे और साजिश के तहत राजबाला की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने पति सतबीर सिंह, बेटी संगीता व मोनिका, बेटे विनीत, विनीत की पत्नी ताइना और संगीता के बेटे सोमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी पति की तलाश की जा रही है। आरोपित अपनी कार व पत्नी का मोबाइल लेकर घर से फरार हुआ है। पुलिस की टीम आरोपित की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, एसएचओ सेक्टर-छह थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें