फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी हरियाली तीज, दिनभर हुई पतंगबाजी

विज्ञापन
गांव टांकड़ी में झूला झूलती महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिलेभर में रविवार को हरियाली तीज हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह पतंगबाजी हुई, वहीं सावन के झूलों का महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पेड़ दिखे वहीं झूले लगे हुए थे। हरियाली तीज पर श्रृंगार के खास महत्व को बढ़ावा देते हुए एक दिन पहले ही महिलाओं ने हाथों में मेहंदी सजाना शुरू किया था। मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। शुभ मौकों पर मेहंदी रचाना सौभाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए लड़कियां-महिलाएं त्योहारों पर मेहंदी रचाती हैं।
विज्ञापन

जिन स्कूलों में अवकाश नहीं था, वहां बच्चों ने स्कूल में जाकर पतंगबाजी और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताओं के माध्यम से लुत्फ उठाया। कुछ स्कूलों की ओर से पतंगबाजी और मेहंदी रचाने सहित रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कराईं गईं। पूरा दिन आसमान में रंगबिरंगे पतंगों की पेंचबाजी चलती रही। जिनकी पतंग कटी वह मायूस हुआ तो जिसने पतंग को काटा उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। बाजार में पतंगों और मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ लगी रही। शहर में समूह और विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजन रहा तो ग्रामीण क्षेत्र में भी लड़कों की पतंगबाजी की टोली तो लड़कियों और महिलाओं के समूह में तीज मनाने का अपना अपना अंदाज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें