फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपए मंजूर

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी से शाहजहांपुर तक सड़क के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। बारिश का मौसम निकलते ही रेवाड़ी-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड व साथ लगती संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम तेज करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बुधवार को जिले की सड़कों की स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग व हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (एचएसआरडीसी) अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बारिश के समापन के साथ ही सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया जाए, ताकि जिलावासियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ों की मरम्मत के कार्य की दैनिक समीक्षा की जाए। मरम्मत के कार्य में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के अधीक्षण अभियंता वीएस मलिक, कार्यकारी अभियंता सचिन भाटी व हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें