फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 41750 लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पहली बार विशेष अभियान के तहत एक दिन में सर्वाधिक 118 केंद्रों पर 41750 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें ऑन स्पॉट दूसरी डोज 22380 व पहली डोज 11720 टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑनलाइन दूसरी डोज 6100 व पहली डोज 1650 लोगों को लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ सेंटर के अलावा शिविर भी लगाए जाएंगे। जिले के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी बावल, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, भाड़ावास व मसानी, सीएचसी गुरावड़ा, पीएचसी फतेहपुरी, जाटूसाना, डहीना व सीहा, सीएचसी खोल, पीएचसी बासदूधा व बोहतवास अहीर, पीएचसी टांकड़ी, संगवाडी व कसौला, सीएचसी नाहड़, पीएचसी गुडियानी व बव्वा, यूपीएचसी आकेड़ा, यूपीएचसी राजीव नगर, कुतुबपुर व सेक्टर-चार में कोराना की डोज लगाई जाएगी। सभी सीएचसी व पीएचसी के तहत गांवों में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। कोविड टीका प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दूसरी व पहली डोज लगाने का प्रावधान किया गया है। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें