फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मन की बात’ सभी के लिए अनुकरणीय : डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सभी के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम से हम सभी विशेषकर युवा पीढ़ी को अवश्य ही कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। यह कार्यक्रम राष्ट्र की संस्कृति और सभ्यता के पुनर्निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। उक्त बातें सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहीं हैं। वे रविवार को बावल नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के आमजन के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के उपरांत बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में 30 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट लक्ष्य का जिक्र किया। भारत की यह ऐतिहासिक उपलब्धि बताती है कि दुनिया में भारत के उत्पादों की मांग बढ़ रही है। यह हमारे किसानों, कारीगरों, इंजीनियरों, उद्यमियों एमएसएमई सेक्टर की मेहनत का प्रति फल है। उन्होंने कहा कि यह भारत का सामर्थ्य है कि हमारे लोकल उत्पादों का दुनिया के कोने-कोन में डंका बज रहा है। देश के कोने-कोने से नए-नए प्रोडक्ट अब विदेश जा रहे हैं।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हेल्थ को लेकर भारतीय चिंतन चाहे वो योग हो या आयुर्वेद इसके प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत सात वर्षों में देश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया है। आयुष मंत्रालय के गठन से चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़े हमारे पारंपरिक तरीकों को लोकप्रिय बनाने के संकल्प को और मजबूती मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जीईएम पोर्टल का जिक्र किया और कहा कि पिछले एक साल में जीईएम पोर्टल के जरिए सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की चीजें खरीदी हैं। देश के कोने-कोने से करीब-करीब सवा-लाख लघु उद्यमियों और छोटे दुकानदारों ने अपना सामान सरकार को सीधे बेचा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक जमाना था जब बड़ी कंपनियां ही सरकार को अपना सामान बेच पाती थीं, लेकिन अब देश बदल रहा है और पुरानी व्यवस्थाएं भी बदल रही हैं। जीईएम पोर्टल पर सरकार को अपना सामान बेचा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी साहस के दम पर हम सभी भारतीय मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना भी जरुर पूरा करेंगें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, चैयरमेन अमर सिंह महलावत, उदय महलावत, ईश्वर सरपंच, बाबू वीर कुमार, सचिन महामंत्री, दौलत राम, सुनील पहलवान, रमेश, रूप यादव, रामकिशन, नारायण यादव, कन्हैया, दाता राम सैनी, मोहन, मंगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें