आईजीयू मीरपुर में इनसो उपाध्यक्ष राकेश कुमार व इनसो जिला महासचिव युगल राव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। बातचीत के दौरान विश्वविद्यालय ने इनसो की 4 बातों पर सहमति जताई है।
यूनिवर्सिटी उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक एलएलबी की सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं। यह छात्र विरोधी कदम यूनिवर्सिटी उठा रही है। एलएलबी में ज्यादा स्टूडेंट्स एंट्रेंस देने आए थे और पेपर में अच्छे मार्क्स भी लाए हैं। इसलिए उनकी सीटें भी बढ़नी चाहिए। जिला महासचिव युगल राव ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों के हित में कदम उठाना चाहिए। सारी मांगें जायज हैं और वह हर हाल में पूरी होनी चाहिए।
इस मौके पर कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ व रजिस्ट्रार प्रमोद भारद्वाज ने विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर सहमति जताई। रवि मसीत ने बताया कि सीटें बढ़ाने को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। डीएमसी में करेक्शन के लिए फीस अब नहीं ली जाएगी। यूनिवर्सिटी डीएमसी देने से पहले उसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डालेगी और फ्री सुधार के लिए समय भी देगी। अगर कोई दिक्कत होती है तो छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस अवसर पर मनजीत मुरलीपुर मनजीत रामपुरा, रोबिन जोनावास, सौरभ, नीतीश, साहिल, जयदीप, रविंदर, संदीप, राजीव, रविकांत, लोकेश, राहुल, सगन, लोकेश, शिवकुमार, मयंक, अंकुश, तिलक, रिंकू, नवीन, कर्मवीर, विशु, अमन, अंकित, बंसी, मनोज, जय किशन, साहिल, जय, देवेंद्र आदि मौजूद थे।