चूड़ी विक्रेता का शव बुधवार को उसकी दुकान के भीतर से फंदे से झूलता मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दुकान का ताला खुलवाकर शव को नीचे उतराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सुभाष बस्ती निवासी 55 वर्षीय चंगन लाल की डबल फाटक अंडरपास के पास चूड़ी की दुकान है। 27 अगस्त को वह घर से दुकान के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन उन्हें तलाशते हुए दुकान पर भी पहुंचे, लेकिन दुकान पर ताला लगा देख वापस लौट गए। बुधवार को दुकानदारों ने चंगनलाल की दुकान के पास जाकर देखा तो अंदर से बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान को खुलवाया । दुकान के भीतर चंगन फंदे पर लटके हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।