फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों के उत्थान के लिए सरकार गंभीर : गोगिया

विज्ञापन
मेले का अवलोकन करते डीएमसी भारत भूषण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को खंड धारूहेड़ा व नगरपालिका परिसर धारूहेड़ा में डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेले का आयोजन किया गया। डीएमसी भारत भूषण गोगिया ने मेले का अवलोकन करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के गरीब परिवारों के उत्थान एवं कल्याण के लिए गंभीर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाया जा रहा है ताकि वे किसी के अधीन न रहें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश भर में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो गरीब तबकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब लोगों के उत्थान में निश्चित तौर पर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों में चयनित लोगों का आर्थिक रूप से उत्थान करना है।
खंड धारूहेड़ा के अंत्योदय मेले के नोडल अधिकारी एवं डीडीपीओ एचपी बंसल ने मेले का अवलोकन करते हुए कहा कि मेले में इन जनकल्याणकारी योजनाओं से किस योजना से उन्हें क्या लाभ मिल सकता है, इसके बारे में काउंसलिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत खंड स्तर, नगर परिषद व नगरपालिका स्तर पर इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज खंड जाटूसाना में लगेगा अंत्योदय
अंत्योदय मेलों के ओवरऑल इंचार्ज एवं एडीसी जयदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय मेलों के द्वितीय चरण में शेड्यूल के अनुसार 5 मार्च को खंड जाटूसाना, 7 मार्च को बीडीपीओ खोल, 8 मार्च को खंड नाहड़, 9 मार्च को खंड रेवाड़ी तथा 10 मार्च को खंड बावल व नगर पालिका परिसर बावल में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नपा धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें