औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्ट्री के सुपरवाइजर पर लाखों रुपये का स्क्रैप बेचने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी ने धारूहेड़ा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
धारूहेड़ा की एमटैक फैक्ट्री में सुरक्षा अधिकारी और मूल रूप से जयपुर के गांव मालेड़ा निवासी गजानंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धारूहेड़ा स्थित एमटैक कंपनी से हर माह भिवाड़ी स्क्रैप भेजा जाता है। यह काम गांव खिजूरीवास निवासी सुपरवाइजर कृष्ण कुमार की देखरेख में होता था। बीते दिसंबर महीने में एक दिन स्क्रैप से भरी तीन गाड़ी फैक्ट्री से भिवाड़ी भेजी गईं। भिवाड़ी स्थित कंपनी में माल नहीं पहुंचने पर मामले का पता चला। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।