फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 11 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
शामली। किसान से फोन पर अज्ञात ने 5 लाख की रंगदारी मागी। रंगदारी मांगने के अगले ही दिन रात में बदमाशों ने किसान के मकान का बाहर से कुंडा लगा  दिया और भैंस चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन शोर-शराबा होने पर बदमाश भाग गए। इस दौरान पीड़ित ने एक व्यक्ति को नामजद कराते हुए
विज्ञापन

तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंगदारी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

मोहल्ला आलकला मायापुर रोड निवासी वाजिद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 7 जनवरी की सांय 6 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने फोन करने वाले से नाम पता पूछा तो उसके साथ गाली गलौज की। बाद में फोन करने वाले ने उसे 5 लाख का इंतजाम करने को कहा तथा रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन 8 जनवरी की रात वह परिवार सहित अपने घर में सोया हुआ था। 

इसी बीच बदमाशों ने उसके मकान की बाहर से कुंडी लगा दी तथा मकान के बराबर के कमरे में बंधी उसकी दो भैंस चोरी करके ले जाने लगा। चोरों की आहट सुनकर जैसे ही वह मकान का गेट खोल कर बाहर आने लगा तो मकान का गेट बाहर से बंद मिला। इसके बाद उसने फोन करके पड़ोस के इरफान व साजिद को बताया। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने शोर मचाते हुए मकान का गेट खोल दिया। मोहल्ले में जाग हो जाने पर बदमाश भैंसों को वहीं छोड़ कर पास ही खड़ी अपनी कार में बैठ कर फरार हो गया। भागते समय उसने एक बदमाश को पहचान लिया जिसका नाम अफसर निवासी जहानपुरा है। बदमाशों के भागते समय पड़ोस के लोगों ने लाइसेंस की राइफल से दो फायर भी किए।

कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि वाजिद की तहरीर पर अफसर निवासी जहानपुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही वाजिद ने बताया कि अफसर पहले उसकी पत्नी को ले गया था तथा अब अफसर धमकी दे रहा कि तुम बच्चे भी मुझे दे दो नहीं तो 5 लाख रुपये दो। आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें