फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बालक के साथ सुनसान जगह लेजाकर किया कुकर्म, फोटो की वायरल, गुमसुम देख परिजनों ने पूछा तो बताई पूरी बात

Fri, 17 Dec 2021 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वारदात 10 दिसंबर की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र में बारह साल के बालक से तीन लोगों ने कुकर्म किया। इसके बाद उसका फोटो खींच कर वायरल कर दी। पीड़ित की मां ने आरोपियों के खिलाफ माडल टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों अभी फरार हैं। आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें ः Haryana Weather : 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा नारनौल , आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

 

पुलिस के अनुसार महिला ने दी शिकायत में बताया है कि 10 दिसंबर को उनके ही गांव के 3 युवक उसके 12 वर्षीय बच्चे को सुनसान जगह पर ले गए। तीनों ने उसके कुकर्म किया। कई दिनों से बच्चे के गुमसुम रहने पर परिजनों ने कारण पूछा तो घटना की जानकारी सामने आई। आरोपियों ने बच्चे की आपत्तिजनकर फोटो भी खींची थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

यह भी पढ़ें ः बिन शिक्षक स्कूल : मेवात में 101 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 92 में सिर्फ एक, 8506 स्वीकृत पदों में से 4181 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, यौन शोषण करने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि वारदात 10 दिसंबर की है। लेकिन परिजनों ने गुरुवार को शिकायत दी है। शिकायत के तुरंत बाद बच्चे का मेडिकल कराकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें