फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News : नूपुर शर्मा को मारने पर दो करोड़ देने की घोषणा करने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मारने पर दो करोड़ रुपये देने का एलान करने वाले आरोपी इरशाद प्रधान को सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को जिला सचिवालय से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन


नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद धर्मगुरुओं ने इसका कड़ा विरोध किया था। इस संबंध में गत 12 जून को लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इरशाद प्रधान ने एलान किया था कि मेवात का रहने वाला जो भी व्यक्ति नूपुर शर्मा मारेगा उसे अपनी ओर से दो करोड़ का इनाम देंगे। 

पुलिस ने इस मामले में 7 जुलाई को हथीन निवासी अनिल कौशिक की शिकायत पर इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी शुक्रवार को किसी काम से जिला सचिवालय आया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि जिले में फेसबुक/सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक एवं विवादित पोस्ट डालने वालों तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ा रुख अपनाएगी। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें