फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घूस लेते पकड़ा पटवारी, इंतकाल के लिए मांग रहा था रुपये; क्या थी ढाबा संचालक की भूमिका?

Thu, 04 Jun 2026 07:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यज एजेंसी, हांसी

सार

हांसी टू में तैनात पटवारी विशाल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। वहीं, एक ढाबा संचालक भी इस मामले में आरोपी पाया गया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो भिवानी की टीम ने वीरवार शाम को इंतकाल दर्ज करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने पर पटवारी व ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार पटवारी ढाबा संचालक के जरिए रिश्वत लेता था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये ढाबा संचालक को दिए तो टीम ने तुरंत ही उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन




100 गज के प्लॉट का इंतकाल मामला 
मामले में एसीबी छानबीन कर रही है।  पुरानी तहसील के पास स्थित पटवारखाने से पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता श्रवण ने शिकायत दी थी कि हांसी टू में तैनात पटवारी विशाल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी कि माता के नाम प्रेम नगर में 100 गज का प्लॉट है। उसका इंतकाल दर्ज करने की एवज में पटवारी ने पहले 20 हजार रुपये की मांग की। बाद में 10 हजार रुपये में मामला सेटल हुआ जिसके बाद पास के महादेव ढाबा के संचालक पवन कुमार को पैसे देने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले एसीबी इंस्पेक्टर?
गुरुवार को शिकायतकर्ता ने ढाबा संचालक को पैसे दिए तो टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी से शिकायतकर्ता का इंतकाल रजिस्टर भी बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि पटवारी नशे में था। इसके लिए मेडिकल करवाया जाएगा।  अभी जांच जारी है। पटवारी व उसके सहयोगी से पूछताछ कर रहे हैं जो भी भ्रष्टाचार से पीडित हैं, वह हमारे टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। या फिर जिले में एसीबी के कार्यालय हैं वहां शिकायत करें।- इंस्पेक्टर जगजीत, एसीबी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें