फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से आईफोन-12 लूटकर भागे बाइक सवार दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक से लूट की वारदात को अंजाम देकर दो बदमाश फरार हो गए। युवक ने बताया कि वह अपने मामा के घर से लौट रहा था, रास्ते में बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और आईफोन-12 लूटकर फरार गए।
विज्ञापन

शिव नगर स्थित अंकित गर्ग ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने मामा जनेश मित्तल से मिलने के लिए भाटिया कॉलोनी गया था। जहां से घर लौटते समय शाम पांच बजे जब मॉडल टाउन स्थित वह नारायण दत्त अस्पताल के साथ लगी गली में पहुंचा तो दो युवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए और एक युवक ने उससे आईफोन-12 लूटा और जाटल रोड की तरफ फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से मोबाइल पीड़ित को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें