फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड हाईवे पर खुलेंगे दो एंट्री और एग्जिट प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर को जाम मुक्त करने के लिए वीरवार को चंडीगढ़ में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में यह कारगर साबित होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन समेत शहरी विधायक प्रयास कर रहे थे। शहर के एलिवेटेड हाईवे पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट अर्थात दो कट बनाने की मंजूरी मिली है। ये कट हनु स्वीट्स और मलिक पेट्रोल पंप, खादी आश्रम के पास खुलवाए जाएंगे। इसके अलावा जीटी रोड के साथ लगाई गई ग्रिल की ऊंचाई बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। सर्विस लेन पर बने नालों को भी दुकानों से सटाकर दोबारा बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सड़क चौड़ी की जा सके।
इस बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, शहरी विधायक प्रमोद विज, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी और परियोजना निदेशक भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिस पर इनकी फिजिबलिटी चेक करवाकर रिपोर्ट तैयार करवाने का आश्वासन दिया गया है। यह शहर के लिए बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें