फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर पहुंचीं मेयर खुद कीचड़ से होकर गुजरीं

विज्ञापन
पानीपत। अमर भवन चौक पर नाला व सीवर जाम होने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी का निरीक्षण करने पहुंचे थे ? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 8 और 9 एरिया से बार बार मिल रही निकासी व गंदगी की शिकायत का सोमवार को आयुक्त व मेयर मौके का दौरान करने पहुंचे। इस दौरान मेयर खुद यहां कीचड़ से होकर गुजरीं। यहां वार्ड के लोगों ने इनको घेर लिया और अपनी समस्या को लेकर खूब भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदने व बनाने के बाद भी उन्हें गंदगी में रहना पड़ रहा है। उनके घरों दुकानों के सामने सीवर ब्लॉक हैं, नालियां चोक हैं। गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है और दुकानों व घरों में घुसने को है। ये समस्या पिछले करीब 25 दिन से है। शिकायत करने के बाद भी कोई उनकी सुध लेने नहीं आता। इस पर निगम ने 50 सफाई कर्मचारियों व दो सुपर सकर मशीन लगाकर नालों की सफाई करवाई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 8 और 9 के एरिया के अंतर्गत आने वाले सनौली रोड वार्ड 7 की चुंगी से लेकर अमरभवन चौक तक के हालात बेहद खस्ता हैं। यह करीब 500 मीटर का एरिया है, जहां सीवर लाइन चोक और नाले ब्लॉक होने की वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो गया है। सड़क तक टूटी हैं, नाले व नालियों के ऊपर जालियां नहीं है, जिससे गदंगी नालों में जा रही है। ये हालात पिछले 25 दिन से हैं। बार बार अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ तो गुस्साए लोग रविवार को पार्षद विजय सहगल के घर पहुुंच गए और अपनी व्यथा सुनाई। जिसके बाद पार्षद ने निगम अधिकारियों, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और इसका समाधान करवाने के निर्देश दिए।
वार्डबंदी के हिसाब से 9 और नक्शे के हिसाब से 8
ये एरिया वार्ड बंदी के हिसाब से वार्ड 9 में शामिल किया गया था, जबकि नगर निगम के नक्शे के हिसाब से इसे वार्ड 8 में शामिल किया गया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने समस्या को लेकर कई बार वार्ड नंबर 9 की पार्षद मीनाक्षी नारंग व उनके पिता अशोक नारंग को कहा लेकिन समाधान नहीं हुुआ। उन्होंने अब तो फोन उठाने तक छोड़ दिए। इसके बाद वार्ड 8 के पार्षद चंचल सहगल के घर पहुंचे। पार्षद पति विजय सहगल को समस्या बताई और मौके का दौरा कराया।
विज्ञापन

आपसी तालमेल न होने की वजह से बिगड़ रहे काम
पार्षद विजय सहगल ने बताया कि नगर निगम नालों की सफाई और इन पर जालियां नहीं लगवाता, पब्लिक हेल्थ सीवर सफाई नहीं करवाता और एनएचआई रोड नहीं बनाता। तीनों विभाग अपना काम एक दूसरे पर टालने की कोशिश करते हैं। इनमें तालमेल तक नहीं है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। सीवर ब्लॉक व नाले चोक होने की वजह से निकासी नहीं हुई। गंदा पानी बैक आने लगा और सड़कों पर भर गया। लोगों का गुस्सा जायज है। उन्हें तो समाधान चाहिए जो हमें करके देना होगा।
लोगों की समस्या का करवाया समाधान- मेयर
लोगों की सफाई व निकासी की शिकायत मिली थी। जिस पर मौके का दौरा किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों से नालों की ब्लॉकेज खुलवाई गई। इस दौरान निगम आयुक्त आरके सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। भरे हुए गंदे पानी में से निकलकर जाती हुई मेयर अवनीत कौर व अन्य।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें