फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि गत वीरवार को थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र निवासी एक महिला ने महिला थाना में शिकायत देकर बताया था कि वह जिला के एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में नौकरी करती है और किराये का कमरा लेकर अकेली रहती है। अस्पताल में सोनीपत के गांव खानपुर निवासी सागर भी सफाईकर्मी के रूप में नौकरी करता था।
सागर शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करता रहा और उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही मारपीट करता रहा। किसी को बताने पर सागर जान से मारने की धमकी देता था। इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी सागर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। महिला थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए रविवार को आरोपी सागर निवासी खानपुर को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें