फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर और ड्राइवर ही निकले रिफाइंड ऑयल फैक्टरी से 124 पेटी चोरी वाले चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 ने सनौली रोड स्थित रिफाइंड ऑयल फैक्टरी में चोरी के मामले में सुपरवाइजर निर्मल और ड्राइवर रोबिन को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई 90 पेटी रिफाइंड ऑयल, 50 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग की पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार को सूचना के आधार पर संजय चौक से दो युवकों को काबू किया गया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान निर्मल निवासी महमूदपुर यमुना नगर और रोबिन निवासी गढ़ी ब्राह्मण, सोनीपत के रूप में बताई। शक के आधार पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने सनौली रोड पर स्थित रिफाइंड ऑयल फैक्टरी से 124 पेटी रिफाइंड चोरी करने की वारदात का खुलासा किया।
आरोपी निर्मल से खुलासा-
आरोपी निर्मल ने खुलासा हुआ कि कि वह रिफाइंड फैक्टरी में लंबे समय से सुपरवाइजर के पद पर नौकरी कर रहा था और रोबिन ने माल ढुलाई के लिए अपनी पिकअप गाड़ी को लगाया हुआ था। माल की सप्लाई के आर्डर और सप्लाई का हिसाब किताब निर्मल ही करता था। अक्तूबर में दोनों ने मिलकर प्लानिंग के तहत पिकअप गाड़ी में 124 पेटी रिफाइंड ऑयल की फैक्टरी से लोड करवाई और गाड़ी को गनौर में बेगा रोड पर अपनी किराए की दुकान में उतरवा दिया। उसमें से 30 पेटी रिफाइंड करीब डेढ़ लाख रुपये में बेचकर ज्यादातर रुपयों को खाने पीने में खर्च कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें