फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: एयरफोर्स की परीक्षा में 13 अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका देने वाला सातवां आरोपी काबू

Fri, 10 Sep 2021 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत सीआईए-3 ने एयरफोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बिजवाड़ा निवासी सुक्रमपाल के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए-3 ने एयरफोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराकर अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के बागपत के गांव बिजवाड़ा निवासी सुक्रमपाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी सुक्रमपाल को कोर्ट नोटिस भेजकर तफ्तीश जांच में शामिल किया था। बुधवार को पूछताछ के दौरान सुक्रमपाल ने बताया कि परीक्षा में नकल कराने वाले मुख्य सरगना सोनीपत निवासी रिक्की की उनके गांव में रिश्तेदारी थी। इस वजह से उसकी रिक्की के साथ जान पहचान थी। उसने परीक्षा से पहले रिक्की से संपर्क किया और 13 अभ्यर्थियों के रोल नंबर उसे दे दिए।

सुक्रमपाल ने बताया कि उसने प्रत्येक अभ्यर्थी से दो लाख रुपये लिए और रिक्की से पास कराने का 1.70 लाख रुपये में ठेका लिया था। उसने रिक्की को अपने पास से दो लाख रुपये दे रखे थे, बाकी रिजल्ट आने पर देने थे। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


17 जुलाई को सीआईए-3 ने पकड़े मुख्य सरगना समेत चार आरोपी
इंस्पेक्टर अनिल ने बताया 17 जुलाई को टीम ने न्यू माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीटी रोड में चल रही एयरफोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर सॉल्व करते गिरोह के सरगना रिक्की सहित चार सदस्यों को पकड़ा था। इनकी पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गामड़ा नारनौंद, हिसार, रिक्की निवासी बरौदा सोनीपत, धर्मबीर निवासी आसन, रोहतक व अमित निवासी हडौदी दादरी के रूप में हुई थी।

नेवी से रिटायर्ड जवान और पुलिसकर्मी को भी किया था गिरफ्तार
गिरोह में शामिल मदन निवासी सांतोर, चरखी दादरी हाल तिलक नगर रोहतक और विनोद निवासी समर गोपालपुर रोहतक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी मदन अंतरराष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी रह चुका था। मदन ने रोहतक मे शीला बाईपास पर भारद्वाज डिफेंस एकेडमी के नाम से कोचिंग सेंटर चलाता था। मदन ने पास करवाने के लिए आरोपियों को 8 से 10 अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए थे। वहीं आरोपी विनोद ने ऑनलाइन परीक्षा में तीन अभ्यर्थियों को पास कराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें