फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने नौ सेक्टरों के 77 प्लॉट बेचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्लॉटों की अंतिम बोली की। इसमें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नौ सेक्टरों के 77 रिहायशी व व्यावसायिक प्लॉटों की बोली हुई। विभाग ने इन प्लॉटों को बेचकर 34 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा था लेकिन ये 50 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर 40 के चार मरले के प्लॉट की बोली विभाग ने निरस्त कर दी। अब अगले ऑक्सन में इस प्लॉट की बोली लगाई जाएगी। ये इस साल की 18वीं बोली रही। इतने बड़े स्तर पर 10 साल पहले बोली हुई थी। प्रदेश भर में विभाग ने अपनी भूमि बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये कर्ज उतारा है। अब भी विभाग पर छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। पानीपत के हरियाणा शहरी प्राधिकरण ने पिछले ढाई साल में अपनी 500 करोड़ से से अधिक भूमि बेच दी है। विभाग अधिक से अधिक भूमि बेचकर सेक्टरों को आबाद करने का भी प्रयास कर रहा है।
रिकॉर्ड के अनुसार, बुधवार को विभाग ने 46 रिहायशी और 31 व्यावसायिक प्लॉट की बिक्री की। इनमें सबसे अधिक प्लॉट सेक्टर 13 व सेक्टर 17 में बेचे गए हैं। इन दोनों सेक्टरों में 39 प्लॉट की बोली हुई। 47 रिहायशी प्लॉटों की बिक्री से 17.30 करोड़ और 31 व्यावसायिक प्लॉटों से 16.67 करोड़ रुपये कमाई का विभाग ने लक्ष्य तय किया था लेकिन कमाई 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई।
विज्ञापन

दो साल में 150 से अधिक जगहों पर हुई कार्रवाई
विभाग के 90 से अधिक प्लॉटों पर कोर्ट में केस चल रहा है। ढाई साल पहले पानीपत के प्राधिकरण को एक हजार करोड़ रुपये की भूमि बेचने का लक्ष्य मिला था। विभाग ने इस ओर कार्रवाई करते हुए 150 अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाई है। अवैध कब्जों को हटाकर प्लॉटों की बोली की गई है।
प्लॉटों को कब्जामुक्त कराकर बोली कराने पर जोर
उन्होंने पिछले काफी समय से विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराकर उन प्लॉट की बोली कराने पर जोर दिया है। काफी जगहों से भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। बुधवार को प्लॉटों की अच्छी बोली रही। -अनुपमा मलिक, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें