फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरियों के कैमिकल युक्त पानी के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली । गांव बहरामपुर में केमिकल युक्त पानी छोड़ने जाने के विरोध में किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में ये पानी नहीं रुका तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

किसान विजयपाल, प्रवीन, मुन्नालाल, राजेंद्र, रवि, मदनलाल, दिनेश, सुरेश, महाबीर, राजपाल, बलवान व वेदपाल ने बताया कि उनके खेतों के पास एक फैक्टरी है। फैक्टरी से केमिकलयुक्त पानी खेतों में छोड़ा जाता है। इससे उनकी फसल खराब हो रही है। कई बार फैक्टरी संचालक को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन वो सुनवाई नहीं कर रहा है। एक सप्ताह में पानी बंद नहीं किया तो वो धरना देंगे। इस बारे में कंपनी के प्रबंधक संदीप का कहना है कि बरसात का पानी खेतों की ओर चला गया है। पानी को रोका जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें