फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के आठ नए केस मिले, फॉगिंग के लिए मिली 54 लीटर दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू की रफ्तार तेज हो रही है। सोमवार को डेंगू के आठ केस मिले। ये केस अज्जीलापुर, गांव शौदापुर, मतलौडा, पट्टीकल्याणा से 51 वर्षीय पुरुष, सब्जी मंडी से 31 वर्षीय पुरुष, समालखा से 50 वर्षीय महिला के अलावा मॉडल टाउन में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जहां केस मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग तेजी से एंटी लारवा एक्टिविटी भी चला रहा है। विभाग को अब डिमांड भेजने के 15 दिन बाद फॉगिंग के लिए 54 लीटर दवा मिली है। नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग से दवा की मांग की है। अब तक शहर में फॉगिंग शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में शहर के मुकाबले अधिक केस आ रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायती राज विभाग की है। विभाग को ग्राम पंचायतों के सहयोग से फॉगिंग करनी है, लेकिन यहां पंचायतें भंग हो चुकी है। निवर्तमान सरपंच फॉगिंग कराने में दिल चस्पी नहीं ले रहे हैं। इसलिए डेंगू का खतरा गांवों में अधिक है।
डेंगू के इस तरह घटे-बढ़े केस
साल केस
2017 469
2018 133
2019 04
2020 272
2021 287
2022 91 अब तक
दवा मिल गई है, अब नगर निगम करे फॉगिंग : हेल्थ इंस्पेक्टर
डेंगू के आठ नए केस मिले हैं। अब तक मलेरिया का एक केस मिला है। पूरे जिले में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है। दवा की डिमांड भेजी गई थी, वह मिल गई है। विभाग को 54 लीटर दवा मिली है। 75 लीटर की डिमांड फिर भेज दी है। यह भी जल्द दवा मिलने की उम्मीद है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसमेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें