फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों को डेंगू, चिंता बढ़ी

Wed, 16 Oct 2013 11:47 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन के साथ लगते करतार शाह नगर में एक साथ दो बच्चों को डेंगू का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने आसपास फोगिंग नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एक बच्चे को अस्पताल में दाखिल करा दिया है, जबकि दूसरी बच्ची के परिजन टेस्ट कराने में लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस सब से अनभिज्ञता जाहिर की।

करतार शाह नगर निवासी रंजन वालिया के आठ साल के बेटे अर्णव को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसको माडल टाउन स्थित रैंबो अस्पताल में दाखिल कराया है। रंजन वालिया ने बताया अर्णव को शुक्रवार को बुखार हो गया। उन्होंने अर्णव का बल्ड टेस्ट कराया तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


अर्णव के प्लेटलेट्स सोमवार को एक लाख 25 हजार थे। मंगलवार को प्लेटलेट्स और घट गए। रैंबो अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल खतरों से बाहर है।

वहीं, कॉलोनी के ही कृष्ण अरोड़ा की लड़की लिजा को भी डेंगू हो गया। कृष्ण ने बताया कि लिजा को कई दिन से बुखार था और उसके तीन दिन पहले टेस्ट कराए। इसमें उसके प्लेटलेट्स 1.81 लाख मिले। उन्होंने दूसरी बार बल्ड टेस्ट कराया तो उसके प्लेटलेट्स एक लाख 37 हजार मिले।

उसको चिकित्सकों की सलाह से दवा दी जा रही है। रंजन वालिया और कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि करतार शाह नगर में फोगिंग नहीं हुई है। इससे डेंगू का मच्छर लगातार पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें