फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू के भाई ने सास ससुर और मौसी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। चमराड़ा में पुत्रवधु के भाई द्वारा घर में घुसकर अपने मौसा व मौसी से गाली गलौज करने, मौसी को थप्पड़ जड़ने, मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के ससुर की शिकायत पर पुत्रवधु के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जयनारायण ने बताया कि उसके बड़े लड़के सतीश की शादी करीब सवा साल पहले गन्नौर की रहने वाली लक्ष्मी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में अनबन होने से उसकी पुत्र वधु ने उसके व उसके पुत्र के खिलाफ गन्नौर पुलिस को मारपीट व दहेज का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पंचायत में दोनों का समझौता होने पर उसने पुत्र व पुत्रवधु के लिए घर के ऊपर अलग से कमरा बनवा दिया। दोनों ऊपर अलग से रहने लगे।
मगर सोमवार रात उसके बेटे व पुत्रवधु में हो रहे झगड़े की आवाज सुनने पर उसने उन्हें शांत रहने को कहा। पुत्रवधु द्वारा पुलिस को फोन करने पर आई पुलिस भी दोनों को समझा बुझाकर शांत कर चली गई। लेकिन मंगलवार को पुत्रवधु का भाई कालू उनके घर पहुंचकर उसके व उसकी पत्नी के साथ झगड़ा करते हुए गाली गलौज करने लगा। इस पर जब उसकी पत्नी ने मना किया तो कालू ने उसकी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जयनारायण की शिकायत पर पुत्रवधु के भाई कालू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें