फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू परेशानियों के चलते प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

पानीपत। डाबर कॉलोनी में प्रवासी मजदूर ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे से रस्सी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर घरेलू परेशानियों के कारण काफी परेशान था। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय उमराव पुत्र निकसू मूल रूप से यूपी के कासगंज जिले के महमूदपुर गांव का रहने वाला था। वह 10 साल से पानीपत में डाबर कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। दोनों पति पत्नी मजदूरी कर घर चला रहे थे। उमराव ने रविवार सुबह घरेलू क्लेश के कारण खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने खिड़की से उसका शव पंखे से लटका देख पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भेजा गया। उमराव तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें