किशोरी लापता
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव निवासी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 29 मार्च बुधवार को उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती उनके घर आई और अपनी माता की तबीयत खराब होने की बात कहकर उनकी बेटी को अपने घर ले गई। शाम तक जब किशोरी नहीं लौटी, तो पिता ने अपनी पुत्री के के बारे में महिला से पूछताछ की। युवती ने बताया कि उसकी पुत्री एक युवक के साथ कहीं बाहर गई है। सुबह तक लौट आएगी। हालांकि किशोरी सुबह तक भी नहीं लौटी। पीड़ित पिता ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।