फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर आरती-जागरण बंद कराने पर विवाद

विज्ञापन
बापौली। मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की जानकारी देती महिलाएं। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। अनाज मंडी के पीछे बनी दुर्गा कॉलोनी में नवरात्रों में घर के अंदर चल रही माता की आरती और जागरण को कॉलोनी के कुछ लोगों ने बंद करा दिया। आरोप है कि घर में घुसकर पूजा कर रहीं महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। थाना बापौली पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि चिंता न करें। थाना प्रभारी ने कहा कि बिना स्पीकर आरती करें। यदि कोई परेशान करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनाज मंडी के पीछे स्थित दुर्गा कॉलोनी में बुधवार रात को नवरात्रों के उपलक्ष्य में माता रानी की आरती की जा रही थी। इसी बीच कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने इसे बंद करा दिया। इसके बाद वीरवार को कॉलोनी की महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस से शिकायत की। कॉलोनी निवासी सुनीता, शोभा, बाला, सतवंती, रानी तनुजा, ऊषा, कृष्णा, अनीता, संजय, रवि, महाबीर, सूरज और राजेंद्र आर्य आदि ने बताया कि नवरात्रों में महिलाएं व्रत रखकर सुबह-शाम के समय आरती करती हैं। कुछ शरारती तत्वों ने उनके घरों में आकर आरती एवं पूजा पाठ बंद करा दिया और धमकाया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बापौली थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर भेजी गई थी। स्पीकर के जरिए आरती करने पर कुछ लोगों ने विरोध किया था। लोगों समझाया गया है कि स्पीकर के जरिए आरती न करें। इसके बाद भी अगर दूसरे पक्ष के लोग परेशान करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें