पानीपत। मॉडल टाउन में बदमाशों ने पत्रकार की कार रोककर उस पर गंडासियों से हमला कर दिया। चार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और जान से मारने की धमकी भी दी। फिर फरार हो गए। शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सौरव शर्मा पुत्र रवि शर्मा निवासी पुरेवाल कॉलोनी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं । रविवार शाम को वह अपनी कार से मॉडल टाउन में जा रहे थे। रास्ते में सामने आए कार चालक ने उसकी कार के सामने अपनी कार अड़ा दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने फोन करके अपने तीन साथियों को बुला लिया। साथियों के हाथ में बंदूक और गंडासी थी।
उन्होंने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसको गंभीर चोटें आई बदमाश उसके गले से सोने दो तोले की सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। जाते हुए बदमाशों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी लोगों की मदद से सौरव सिविल अस्पताल में पहुंचा और अपना इलाज कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।