पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद मंगलवार को आधिकारिक घोषणा की गई है। इसे लेकर प्रधान दर्शन लाल वधवा के चौड़ा बाजार स्थित कार्यालय पर एक बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। इसमें अनिल मदान को चेयरमैन और गौरव लीखा को महासचिव बनाया गया है।
गौरतलब है कि संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान पद का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 फरवरी को सर्वसम्मति से दर्शन लाल वधवा को प्रधान चुना गया था। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर इसकी घोषणा की गई है। इसमें कुल 40 बाजारों के प्रधानों ने भाग लिया।
नई कार्यकारिणी के सरपरस्तों में सुनील अरोड़ा, करमचंद नारंग, सुरेंद्र रेवड़ी, अशोक नारंग, सतपाल रेवड़ी शामिल हैं। चेयरमैन अनिल मदान, महासचिव गौरव लीखा, कोषाध्यक्ष विजय कक्कड़ बनाए गए हैं। उपप्रधानों में चंद्र सहगल, संजय वर्मा, कृष्ण फुटेला, विपिन चुघ, हैप्पी सिंह, मोहिंद्र हुडिया और सचिव सुनील चावला, सुनील सिंगला, सुरेश आहुजा, धर्मपाल चोपड़ा, राजीव खरबंदा, अजय गर्ग बनाए गए हैं।
मीडिया प्रभारी सुशील भराड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी निशांत मन्नी सोनी और लीगल एडवाइजर संदीप जिंदल एडवोकेट चुने गए। कार्यकारी सदस्यों में कृष्ण लाल तनेजा, मोहन लाल, प्रेम अरोड़ा, सुनील कुमार मुंजाल, नरेश हांडा, राजीव सोनी, सुरेंद्र गर्ग, संजीव बॉबी, अशोक चौधरी, मनोज बांगा, राजू शर्मा, कवि राज, लक्की मेहता, राजू चावला, योगेश अरोड़ा, हीरा लाल, योगेश मिट्ठन शामिल हैं।