पानीपत। सेक्टर-12 सेवाकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती हुई बच्ची व मंच पर मौजूद बीके
- फोटो : Panipat
पानीपत। खुशी हमारा अपना खजाना है। अगर हम चाहें तो सदा खुश रह सकते हैं, हमारी खुशी हमसे कोई छीन नही सकत। यह बात आज सेक्टर 12 स्थित सेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भीनमाला से आई बीके गीता बहन ने कही। कार्यक्रम के विषय ‘घर बने मंदिर’ विषय पर बोलते हुए बीके गीता ने कहा कि जिस घर मे सभी के चेहरे खुश दिखाई दें, वह घर मंदिर के समान है। इसलिए जीवन में लाभ-हानि, सफलता-असफलता ये तो चलते रहेंगे लेकिन हर हालत में हमें खुश रहना है।
कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं ओम शांति भवन संचालिका बीके सुनीता ने कहा कि ऐसा सोचना गलत होगा कि फलाना व्यक्ति बदल जाये हो हम खुश रह सकते हैं।
बीके सुनीता ने कहा कि खुशी के लिए किसी भी चीज का इंतजार नहीं करो लेकिन खुश रहने का अपना इंतजाम जरूर करो।
उन्होंने कहा कि खुशी तो हमारा बहुमूल्य खजाना है। इसलिए हमें यह जरूर चेक करना चाहिए कि किन-किन बातों में हमारी खुशी गायब होती है। समस्याएं तो जीवन भर आती ही रहेंगी लेकिन उनके चलते हमारी खुशी ना चली जाए यह ध्यान रखना है।
इस मौके पर बीके ज्योति बहन ने कहा कि छोटी मोटी बातों में दुखी रहने का संस्कार हमने ही बनाया है, तो सदा खुश रहने का संस्कार भी हम बना सकते हैं।
अगर परिवार में खुशी की लहर फैलानी है तो महसूस करें कि मेरे ऊपर खुशी के फव्वारे बरस रहे हैं, शांति के सागर परमात्मा से शांति मिल रही है। ऐसा करने से खुशी के प्रकम्पन्न पूरे घर मे फैलते रहेंगे।
कार्यक्रम में कुमारी तजल और रायना ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में मुख्यत: महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि हम अपने घर को स्वर्ग बनाएंगे मंच संचालन बीके शिवानी बहन ने किया।
पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला श्रद्धालु।- फोटो : Panipat