फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला डिपो को मिली रोडवेज की एक नई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज की पंचकूला डिपो को एक नई बस मिल गई है। इसी माह 11 और नई बसें मिलने की उम्मीद है। इनकी कीमत पंचकूला डिपो की तरफ से एचआरईसी (हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) को जमा करवाई जा चुकी है। इससे पंचकूला डिपो से कई नए रूटों पर बस चलाई जा सकेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंचकूला डिपो के बेड़े में हरियाणा रोडवेज की 111 बसें हैं। इसके अलावा 20 बस लीज पर ली गई हैं। कुल 131 बसें विभिन्न रूटों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। अब एक और बस पंचकूला डिपो के बेड़े में शामिल हो गई है। इस प्रकार बसों की कुल संख्या 132 हो गई है।
12 बसों की कीमत एचआरईसी को जमा करवाई
पंचकूला डिपो की तरफ से एचआरईसी को कुछ दिन पहले ही 12 बसों की कीमत जमा करवाई गई थी। यह कीमत करीब 2 करोड़ है। उसके बाद एक बस डिपो को मिल गई है। इसकी पासिंग मंगलवार को कराई जाएगी। उसके बाद यह बस ऑनरूट कर दी जाएगी। संभावना है कि इस बस को किसी लंबे रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नए भवन में शिफ्ट हुई सभी ब्रांच
पंचकूला डिपो के अधिकारियों के कार्यालयों सहित सभी ब्रांच वर्कशॉप के नए भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसमें कार्य शाखा, बुकिंग ब्रांच, कैश ब्रांच, यातायात शाखा आदि शामिल हैं। इसके अलावा बसों की मरम्मत का काम भी नई वर्कशॉप में शुरू कर दिया गया है।
हमारा लगातार प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान की जाए। एक नई बस डिपो के बेड़े में शामिल हो गई है। कोशिश है कि और भी नई बसें बेड़े में शामिल की जाएं। - रविंदर पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो, हरियाणा रोडवेज
12 नई बसों की कीमत जमा कराई जा चुकी है। 11 और नई बस जल्द आने की उम्मीद है। नई वर्कशॉप में काम पूरी तरह शुरू हो गया है। बसों की मरम्मत अब नई वर्कशॉप में ही की जा रही है। बसों का आवागमन भी नई वर्कशॉप से शुरू हो गया है। - महेश शर्मा, वर्कशॉप मैनेजर, पंचकूला डिपो, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें