फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे की बारिश से शहर बना तालाब, दिन में उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में रविवार अलसुबह तीन बजे से छह घंटे झमाझम बारिश हुई। सुबह 9 बजे तक हुई बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। अमरटैक्स चौक तो पूरी तरह तालाब बन गया। हालांकि रविवार होने के कारण शहरवासी घरों से बाहर नहीं निकले। इस कारण परेशानी कम हुई। शनिवार रात 8 बजे से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। यह देर रात तक चलती रही। सोमवार अलसुबह 3 बजे बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

साढ़े चार बजे बारिश बहुत तेज हो गई। तुरंत पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण तवा चौक, अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र फेस-2, हरमिलाप नगर, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और सेक्टर-20 सहित कई जगहों पर पानी भर गया। बारिश रुकते ही नगर निगम की टीम शहर की सड़कों पर उतर गई। जहां पर भी जलभराव की समस्या थी, वहां से पानी की निकासी की गई। दोपहर एक बजे तक शहर के ज्यादातर हिस्सों से पानी की निकासी हो गई थी। सेक्टर-19 में बने अंडरपास में भी पानी भर गया था। सेफ्टी टैंक द्वारा पानी सोख कर अंडरपास को आवागमन के योग्य बनाया गया।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर असर नहीं
भले ही रविवार को 6 घंटे तक बारिश हुई हो, मगर इससे गर्मी कम नहीं हुई। सुबह 9 बजे ही तेज धूप निकल गई थी। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर तक तापमान 39 डिग्री तक जा पहुंचा था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 47 दर्ज किया गया जो बहुत ही बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें