पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सेक्टर-5 धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। टीचर्स ने कहा कि सरकार की तरफ से उनकी मांगें नहीं मानी गई है। जल्द ही वह तीसरी बार महाआंदोलन की तारीख घोषित करेंगे। हरियाणा के वोकेशनल टीचर्स को अपनी तीन मांगों पर समान काम, समान वेतन, शिक्षा विभाग में समायोजन और बाय लॉज लागू कर 58 वर्ष तक की नौकरी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला नूंह के जिला प्रधान भूपेंद्र लढ़ान और जिला कुरुक्षेत्र से महिला जिला प्रधान रेणुका ने की। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया की शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग में अगले महाआंदोलन को लेकर बड़ा कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष भीमराज, राज्य सह-कोषाध्यक्ष सुमनदीप कौर, सह-जोन प्रभारी रजत, जिला नूंह से जिला सचिव मोहम्मद शाहिद, नूंह ब्लॉक प्रधान असगर हुसैन और जिला कुरुक्षेत्र से सविता, जिला महासचिव विकास शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जसमिंदर सिंह, ब्लॉक प्रधान सौरभ सिंघल, गौरव शर्मा, जसकरण सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।