फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राजा वडिंग मामले में डीसी की रिपोर्ट पर उच्च न्यायालय असंतुष्ट नए सिरे से रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के मामले में गिद्दड़बाहा के विधायक राजा वडिंग मामले में श्री मुक्तसर साहिब के उपायुक्त की रिपोर्ट पर असंतुष्टि जताते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें नए सिरे से रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरमीत सिंह मान ने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर श्री मुक्तसर साहिब के उपायुक्त और गिद्दड़बाहा के डीएसपी ने रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट को देखने के बाद न्यायालय को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। अगली सुनवाई पर न्यायालय को यह बताना होगा कि शिकायतकर्ता से पूछताछ की गई है या नहीं और इस बारे में क्या जानकारी ली गई है। जुलाई में गिद्दड़बाहा में विधायक राजा वड़िंग के एक कार्यक्रम में भारी भीड़ एकत्रित हुई थी जिसमे कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शर्मिल हुए थे। आरोप लगाया गया है कि कोरोना के चलते लागू एपिडेमिक एक्ट होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे शामिल हुए और क्यों सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें