फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बनेंगे परिवार पहचान पत्र, चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र का काम जल्द से जल्द निपटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत लोगों घरों के नजदीक ही एक सेंटर बनाकर वहां परिवार पहचान पत्र बनाए जाएंगे। ये सेंटर स्कूलों में बनाए जाएंगे और ये अभियान 25 अगस्त से 2 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस संदर्भ में नागरिक संसाधन सूचना विभाग हरियाणा के निदेशक सभी जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सर्कुलर मुताबिक सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि परिवार पहचान पत्र बनाने और सत्यापन करने का काम 25 अगस्त से 2 सितंबर तक सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक स्कूलों के प्रागंण में किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल को एक अलग यूनिट माना गया है। छात्र संख्या के आधार पर दैनिक समूह बनाए जाएं और हर रोज अभिभावकों को बुलाया जाए। उनके साथ उनके बच्चे साथ नहीं आएंगे।
इस काम के लिए स्कूलों में कंप्यूटर फैकेल्टी, एसआईएम और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की मदद ली जाएगी। कंप्यूटर इत्यादि की व्यवस्था भी स्कूल ही करेगा। जबकि एकल व प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। इस काम के दौरान स्कूल के गेट पर बीस से ज्यादा अभिभावक एकत्रित नहीं होने दिए जाएंगे। पूरे काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल की पूरी पालना की जाएगी। सेनिटाइजर और हाथ धोने की व्यवस्था स्कूल स्तर पर करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें