फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल में होंगे अपग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत 3-6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के भविष्य की सुदृढ़ नींव तैयार करने की दिशा में सरकार का यह सार्थक प्रयास है। नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र अपग्रेड कर दिए जाएंगे। इसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता नेहरा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सभी ब्लॉक में नई शिक्षा नीति के तहत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्री स्कूल एजूकेशन के प्रशिक्षण की शुरुआत की जा रही है। इसमें हरियाणा सरकार नई शिक्षा नीति के तहत 3-6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के भविष्य की सुदृढ़ नींव तैयार करने कि दिशा में तेजी से कार्य कर रही हैैं। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल मे अपग्रेड किया जाएगा।
प्लान सफल बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार
इसके साथ साथ अन्य सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी प्री स्कूल एजूकेशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं जो अब अपने-अपने जिलों में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री स्कूल एजूकेशन देंगे। इस नीति के तहत बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ बोली विकास पर भी जोर दिया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खेल-खेल में बच्चों को शिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें