फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन काम देने के नाम पर महिला से 4.71 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला को ऑनलाइन काम देने के नाम पर 4.71 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला मीनू ने बताया कि वह वर्क फ्रॉम होम की योजना बना रही थी। 22 अगस्त को उनके पति के मोबाइल नंबर पर अमेजन के नाम से एक मैसेज आया, जिसमें अमेजन की ओर से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के आवेदन के लिए लिंक दिया था। महिला ने लिंक पर क्लिक किया और एक नया व्हाट्सअप खुला। पीड़ित महिला ने व्हाट्सअप में चैट करना शुरू किया। आरोपी महिला ने अपना नाम लिना बताया और ऑनलाइन इनवेस्टमेंट कर 40 से 70 फीसदी कमीशन का झांसा दिया, जिसके बाद महिला को एक वेब लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन करने को कहा। महिला ने दिए गए वेब लिंक में साइनअप कर रजिस्ट्रेशन करवाया और ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई आईडी भी बनाई। रजिस्ट्रेशन करते ही महिला के खाते से 68 रुपये आ गए। उसके बाद महिला ने इसमें पैसे इनवेस्ट किए, जिसमें से करीब 400 रुपये का कमीशन महिला के यूपीआई खाते में जमा हुए। महिला ने पांच क्रेडिट कार्ड से 4.71 लाख रुपये जमा किए। इसका कमीशन 3.85 लाख रुपये फर्जी ऑनलाइन कंपनी की ओर से दिखाया जा रहा था। महिला ने आरोपी लिना को कहा कि पहले कमीशन का पैैसा दो उसके बाद में आगे इनवेस्ट करूंगी। इसके बाद आरोपी महिला लीना ने यह जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद क्रेडिट कार्ड और बैंक खाता को ब्लॉक करवाया।
विज्ञापन

डीसीपी के सामने पेश होने के बाद दर्ज हुआ मामला
महिला मीनू ने बताया कि बीते 22 अगस्त को घटना के 24 घंटे तक कोई मामला पुलिस की ओर से दर्ज नहीं किया गया है। इस कारण अभी तक वह पैसा उन्हें नहीं मिला है। वह रात को नौ बजे पहले डीसी ऑफिस स्थित साइबर सेल शिकायत लेकर गए। उन्हें सेक्टर-20 थाने भेजा गया। इसके बाद सेक्टर-20 थाने के स्टाफ ने उन्हें एमडीसी सेक्टर-5 साइबर सेल भेजा गया। इसके बाद शिकायत नहीं लेने पर पीड़िता डीसीपी के सामने पेश हुई। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि केस दर्ज करने के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। उनका पैसा अभी तक उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें