फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्यूनिटी सेंटर की पार्किंग में खड़ी कार से पर्स चोरी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-46 निवासी विनित पवार की शिकायत पर पुलिस ने उसकी कार से उसकी पत्नी का पर्स चुरा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार विनित परिवार के साथ शनिवार रात को सेक्टर-47 कम्यूनिटी सेंटर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उसकी पत्नी ने अपना पर्स कम्यूनिटी सेंटर के बाहर पार्क की कार में रखा था। विनित के अनुसार पर्स में दो सोने के कडे़, दो सोने की अंगुठियां और 400 रुपये की नकदी रखी हुई थी। जैसे ही वह समारोह से बाहर आए और कार में बैठने लगे तो उन्होंने देखा कि कार में रखा उनका पर्स नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाते ही पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद पवन की शिकायत पर उनकी पत्नी का पर्स चोरी करने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें