फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे को काट कॉलोनी बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर से सटे गांव शंकरपुर भूल में भूस्वामी ने बगीचा काटकर वहां कॉलोनी बनाने का काम शुरू कर दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने सड़क पर धरना दे दिया। ट्रैफिक जाम होने की सूचना मिलते ही वहां पहुंचीं तहसीलदार के समझाने पर भी ग्रामीण रास्ता खोलने को तैयार नहीं हुए। तो मौके पर पहुंचे एसडीएम ने चहारदीवारी का काम रोकने को कहा। पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मनाया। तभी तीन घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने इस बगीचे के 13 पेड़ काटने की अनुमति दी है। अब वहां प्लॉटिंग भी शुरू हो चुकी है। ग्राम प्रधान अनीता बिष्ट ने बताया कि सोमवार को इसी बगीचे में चहारदीवारी बनाने का काम शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने अधिक पेड़ कटने की आशंका जताई। इसलिए ग्रामीणों ने धरना दे दिया। उन्होंने प्रशासन से अवैध कॉलोनी का निर्माण रोकने की मांग की। मौके पर पहुंची तहसीलदार प्रियंका रानी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा भी उद्यान अधिकारी अर्जुन सिंह परवाल के साथ मौके पर पहुंच गए, जहां ग्रामीणों ने उद्यान अधिकारी पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों के तेवर देखते हुए एसडीएम ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने का आदेश दिया। ग्रामीणों को पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम वर्मा ने बताया कि बगीचों को नहीं कटने दिया जाएगा। इस मामले को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के संज्ञान में लाया जाएगा क्योंकि भवनों के निर्माण का नक्शा पास करने, ध्वस्तीकरण का अधिकार सिर्फ डीडीए का है। इस दौरान महेंद्र बिष्ट, प्रधान घनश्याम शर्मा, जीवन मनराल, नीमा बिष्ट, विनोद अधिकारी, गौरव बिष्ट, श्वेता बिष्ट, पूजा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


शंकरपुर भूल के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, तीन घंटे तक जाम लगाया
तहसीलदार, एसडीएम मनाने पहुंचे, चहारदीवारी का काम रोका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें